






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में अनेक किशोर बालकों ने 10वीं कक्षा में अच्छे अंक हासिल किए है। अनेक छात्र छात्राओं ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अपने परिवारों का नाम रोशन किया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके फोटो व प्रतिशत, पिता व गांव के नाम के साथ प्रकाशित कर रहा है। ताकि इन प्रतिभाशाली बच्चों की प्रशंसा पूरा क्षेत्र करें और बच्चे भी अपने लक्ष्य के प्रति पूरी लग्न व मेहनत से आगे बढ़ सकें। बता देवें ये फोटो वही है जो अभिभावकों या बच्चों ने स्वयं हमें भेजें है।




