






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। बड़ी खबर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भादासर से आई है। प्राप्त सूचना के अनुसार गांव की रोही में 11 हजार की लाइन टूट कर गिरने से मन्नीराम जाखड़ की ढाणी में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया व झोंपड़ी में मन्नीराम की पत्नी 35 वर्षीय राधा देवी बुरी तरह से झुलस गई है। ढाणी में गृहस्थी का सभी सामान जलकर खाख हो गया और किसान की तीन भैंसे भी जिंदा जलने से मौत का शिकार हो गई है। महिला को पिकअप में लेकर परिजन उपजिला श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की ओर आ रहें थे। तभी सरदारशहर से श्रीडूंगरगढ़ आ रहें निजी एंबुलेंस चालक मालाराम उन्हें मिले। मालाराम ने घायल को परिजनों सहित पिकअप से अपनी एंबुलेंस में शिफ्ट करवाया व श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां से महिला को गंभीर स्थिति में बीकानेर रेफर कर दिया गया है।



