May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2023। स्वर्णकार समाज द्वारा भगवती मंदिर व भवन में दो दिवसीय विशाल धार्मिक आयोजन मंगलवार देर शाम संपन्न हुआ। पूरे उपखंड से स्वर्णकार समाज के नागरिक एकत्र हुए व उत्सव की तरह दशहरे के दिन रक्तदान शिविर, सती कथा व सम्मान समारोह, कन्या पूजन के आयोजन किए गए। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में विभिन्न समाजों के युवाओं सहित स्वर्णकार समाज की युवा शक्ति ने 112 यूनिट रक्तदान किया। पीबीएम की टीम ने रक्त संग्रहण किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया व रक्तसंग्रहण टीम का भी सम्मान किया। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल ने सफल आयोजन के लिए समाज के प्रति व्यक्ति का आभार जताया। श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार नवयुवक संघ के युवाओं ने पूरे आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली।

कलयुग में सती ने दिखाई सतयुग की लीला, विशाल कन्या पूजन किया, दिनभर चला भंडारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलयुग में सतयुग की लीला दिखाने के लिए ही माँ सावित्री ने अवतार लिया था। मां ने महिला शक्ति को उनकी शक्ति का परिचय देते हुए जागृत होने का आह्वान किया था। इसी संदेश के साथ सावित्री मानस चरित के पांच अध्याय का संगीतमय पाठ करते हुए उनके जीवन चरित्र का संपूर्ण वर्णन कथा के माध्यम से स्वर्णकार मंदिर में आयोजित कथा में किया गया। कोटड़ी धाम के जयकारों के साथ कलाकार रविश व सोनम कठातला ने पूरी कथा का गान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का लाभ लिया। बता देवें इस दौरान सोमवार को विशाल कन्या पूजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों से भी बालिकाओं को लाकर भोजन करवाया व दक्षिणा देकर शुभता का आशीर्वाद लिया गया। सोमवार को ही विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां सजाकर शोभा यात्रा भी निकाली गई।

इनका किया समाज ने सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वर्णकार समाज ने अपने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह भी भवन में आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले बुजुर्गों को समाज का गौरव बताते हुए 90 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। मोमासर बास के धर्मचंद मौसुण, गुसाईसर बड़ा के मघाराम कड़ेल, बिग्गाबास के नवरंगलाल मौसुण, बरजांगसर की मनोहरी देवी जांगलवा का सम्मान किया गया। इन्हें समाज की धरोहर व मार्गदर्शक बताते हुए बुजुर्गों के जीवन अनुभवन से युवा पीढ़ी को परंपरा सिखने की बात कही गयी। विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत अनिल सोनी, पवन गोयतान, विकास तोषवड़, सुनील सोनी, राजेन्द्रप्रसाद सोनी, रामावतार सोनी, मदन गोपाल सोनी, जितेन्द्र कुमार सोनी, जयपाल सोनी का सम्मान किया गया। वहीं शिक्षा व खेल जगत में नाम रोशन करने वाले युवा पीढ़ी के प्रतिनिधि ममता सोनी, जयंत सोनी, संगीता सोनी व मनीषा सोनी, कृष्णा सोनी, मनजीत कुमार सोनी, पवन सोनी, मुस्कान सोनी, निशा सोनी, प्रिया सोनी, पंकज सोनी, ललिता सोनी, अनामिका सोनी, राहुल सोनी, कीर्ति सोनी, तनिष्का सोनी, आरती सोनी, अलका सोनी, जयश्री सोनी, हर्ष सोनी, सुजल कुमार सोनी, पूजा सोनी, उज्ज्वल सोनी, लालचंद सोनी, प्रशांत सोनी, पंकज सोनी, गायत्री सोनी, अभिषेक सोनी, जयश्री सोनी, सुनीता सोनी, परमेश्वरलाल सोनी, भवानी सोनी, ममता सुनार, बजरंगलाल सोनी, मनसा सोनी, पूजा सोनी, कमल कुमार सोनी, जयदेव सोनी, मनोज सोनी का सम्मान किया गया।