May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-07-02 at 22.04.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2025। प्रदेश भर में 970 और श्रीडूंगरगढ़ के सात अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालयों में इसी सत्र 2025-26 से 11 वीं कक्षा में विज्ञान वर्ग का शिक्षण प्रारंभ होगा। राज्य सरकार ने बुधवार देर शाम आदेश जारी कर दिया है। इसमें श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा, गांव बाना, धीरदेसर चोटियान, पूनरासर, रिड़ी, सेरूणा व ठुकरियासर के महात्मा गांधी इंग्लिश् मीडियम स्कूलों में 11वीं शुरू होगी। विज्ञान वर्ग के फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी और गणित विषय होंगे। इससे शिक्षण के क्षेत्र में ग्रामीण विद्यार्थियों को विज्ञान विषय की पढ़ाई का लाभ मिल सकेगा। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार का आभार जताया है।