May 19, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2020। जिले में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को हुए कोरोना महाविस्फोट के बाद आज फिर 12 पॉजीटिव मरीज सामने आए है। ऐसे में कोरोना पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 241 हो गया है। बता दें कि बीकानेर में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के कारण पुरे जिले में भय का माहोल बना हुआ और आम-आदमी चिंतित है। अगर प्रशासन ने समय रहते इस पर काबू नहीं पाया तो स्थितियां बिगड़ सकती है।