May 20, 2026
IMG-20220327-WA0019

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह हुए बड़े हादसे की खबर में बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बीदासर रोड पर एक पिकअप के पलटने से बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे, जिन्हें आसपास के खेतों के किसानों ने आपसी मदद से निजी वाहनों से श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां से गम्भीर अवस्था में घायल 12 जनों को बीकानेर रेफर किया गया है और 7 जनों को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती रखा गया है। इनके अलावा अन्य घायलों को मामूली उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में दुलचासर निवासी 25 वर्षीय मनोज कंवर, तथा गांव इंदपालसर गुसाईसर निवासी 25 वर्षीय मंजू, 25 वर्षीय भंवरलाल, 17 वर्षीय सहीराम, 30 वर्षीय लेखराम, 34 वर्षीय भैराराम, 30 वर्षीय तारा देवी, 17 वर्षीय सोहनराम, 30 वर्षीय संतोष देवी, 26 वर्षीय भागीरथ, 31 वर्षीय कालूराम, 26 वर्षीय विनोद, 18 वर्षीय अनिता को बीकानेर रेफर किया गया है। क्षेत्र में बड़ा हादसा होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी मोर्चा संभाला है। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति, नागरिक विकास परिषद सहित अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ता हॉस्पिटल पहुंचे और बीकानेर रेफर किये घायलों के साथ बीकानेर भी गए है। घायलों को आपणो गांव सेवा समिति, नागरिक विकास परिषद, भार्गव एम्बुलेंस सेवा, श्रीडूंगरगढ़ 108, शेरूणा 108 सहित एक निजी वाहन से बीकानेर पीबीएम पहुंचाया गया है। क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर प्रकाशन के साथ ही घटना पर संज्ञान लिया और श्रीडूंगरगढ चिकित्सालय में फोन कर घायलों की स्थिति जानी। महिया ने बीकानेर पीबीएम अधीक्षक से भी फोन पर वार्ता की और घायलों का इलाज सुनिश्चित करने को कहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता।