






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2025। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह ने जिले में 13 नवपदोन्नत एसआई के पद स्थापन का आदेश जारी किया है। इनमें से दो एसआई श्रीडूंगरगढ़ को मिले है। एसआई राजेंद्र कुमार व मोहनलाल को श्रीडूंगरगढ़ थाने में पद स्थापित किया गया है। ये सभी 13 एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नत अधिकारी है। एसआई के रूप में इनका पहला पदस्थापन हुआ है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ थाने में तीन एसआई के पद सृजित है जिनमें से एक पर एसआई मोहनलाल मीणा पद स्थापित है व शेष दो रिक्त थे। अब पुलिस बेड़े में तीन एसआई शामिल हो गए है।




