August 30, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2025। आधे से अधिक शहर में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी है। सिटी 33 केवी जीएसएस पर पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया है। जिससे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे सात फीडर सेसोमूं, वीआईपी, ओल्ड सिटी, न्यू सिटी, बिग्गा, पीएचईडी, स्टेशन फीडर की आपूर्ति बन्द हो गई है। विभागीय अधिकारी सिटी जेईएन सुमन ने बताया कि करीब दो से तीन घंटे का समय आपूर्ति सुचारू करने में लग सकता है। वहीं दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बता देवें बिजली कटौती से नागरिक परेशान हो रहें है व सभी काम काज ठप्प हो गए है।