






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के शेरुणा निवासी शातिर बदमाश भागीरथ नायक उर्फ विक्की को मंगलवार को नाल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 14 वारदातें कबूली है और उसके खिलाफ 19 मुकदमों में चालान हो चुका है। बता देवें भागीरथ पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने भी तीन-तीन चालान पेश किए है। चोरी करने के लिए ये शातिर पशुपालन वाले घरों को निशाना बनाता था क्योंकि वे थककर गहरी नींद सो जाते है। नंगे पांव ये घर में घुसकर कमरे, तिजोरी, संदूक के ताले कपड़े में लपेट कर तोड़ देता था एवं कपडें में लपेटे हाेने के कारण अावाज भी नहीं हाेती थी। अाराेपी इन घराें में सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो जाता। इसकी गैंग में बज्जू निवासी तुशांत उर्फ सूरज ब्राह्मण भी शामिल है। भागीरथ ने बीकानेर शहर, लूणकरणसर, सूरतगढ़, सरदारशहर सहित कई थानाक्षेत्राें में चोरी की 14 बडी वारदातें कबूल की है। काेराेना काल में नाल पुलिस की यह सफलता पूरे जिले के विभिन्न थानाक्षेत्राें सहित अास पास के जिलाें में भी चाेरी के कई राज खाेल सकती है।





