






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2025। गांव बेनीसर में रामेश्वरलाल गोदारा की सातवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का संपन्न हुआ। शिविर में गोदारा को श्रद्धाजंलि देने बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पहुंचे। शिविर में 149 यूनिट रक्तदान हुआ। पीबीएम अस्पताल व जन सेवा ब्लड सेंटर की टीमों ने रक्तसंग्रहण किया। महिला शक्ति ने भी रक्तदान में अपनी भागीदारी निभाई। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व गांव की युवा शक्ति ने शिविर में अपनी सेवाएं दी। कल यहां वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गांव के बेनीसर स्पोटर्स क्लब के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे है।
इन्होंने दी श्रद्धाजंलि, बढाया रक्तदाताओं का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के राउमावि में आयोजित श्रद्धाजंलि व रक्तदान शिविर में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि पहुंचे। रामेश्वरलाल गोदारा के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उस दौर की राजनीति पर चर्चा की गई। अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला भी बढ़ाया। यहां क्षेत्र के युवा नेता हरिराम बाना, लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, डॉ विवेक माचरा, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, मांगीलाल गोदारा समंदसर, संतोष गोदारा धोलिया, राजेंद्र बापेऊ, सोहन महिया, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी, श्रवणसिंह राजपरोहित भोजास, शंकर कलवानिया, रामनारायण नोखा, ओमप्रकाश नाहार, हरीराम भादू, राधाकृष्ण सुथार दुलचासर, मुल्तानाराम कस्वा, मोहनलाल सहू, संतलाल राहड़ लिखमीसर, भंवरलाल हुड्डा मसूरी, राधेश्याम बाना, ओमप्रकाश सारण दूसारना, एडवोकेट रणवीर सिंह सहित अनेक सक्रिय लोग बेनीसर पहुंचे व श्रद्धाजंलि अर्पित की। गांव के गोविंदराम जाखड़, गणेशाराम पोटलिया, देवनाथ सिद्ध, लालचंद सिद्ध, गणेशाराम गोदारा, सोहनलाल गोदारा, बनाराम डोगीवाल, भंवरलाल डोगीवाल, सुगननाथ सिद्ध, मोहननाथ सिद्ध, नत्थूराम जाखड़, बीरबलराम, भगवानप्रकाश चाहिलिया, नारायणराम, भंवरलाल जाखड़, रामलाल जाखड़, रेवंतनाथ सिद्ध, रेवंतराम सींवर, देवीलाल सिद्ध, गोपीनाथ सिद्ध, मुखराम जाखड़, सीताराम सीवर, नौरंगराम नायक, अमरचंद नाथ सिद्ध, शीशपाल खिलेरी लखासर, जिज्ञासु सिद्ध, उदाराम गोदारा, हेतराम गोदारा, राकेश गोदारा सहित अनेक युवा शामिल हुए।









