






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2020। गत 7 दिसम्बर की रात को अपने ससुराल से गायब होने वाली नाबालिग दुल्हन के पिता ने शनिवार रात को मुकदमा दर्ज करवाया एवं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के 15 घंटे के अंदर ही गायब दुल्हन को दस्तयाब कर लिया है। थानाधिकारी एवं मुकदमे के जांच अधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि दुल्हन की उम्र 17 वर्ष 5 माह है एवं उसे बीकानेर से दस्तयाब कर थाने लाया गया। यहां से उसे बीकानेर सेटेलाईट चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से मेडिकल मुआयना करवाया गया है एवं बाल कल्याण समिति के आगे पेश किया गया है। शिवराण ने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयानों के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।



