May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2025। मोबाइल में विभिन्न प्रकार के गेम खेलने का चाव आजकल किशोर बच्चों को गुमराह कर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से नुकसान तक पहुंचा रहा है। गत दिनों क्षेत्र के एक गांव में ऐसे ही एक गेम के चक्कर में एक युवक लापता हुआ था। गांव रिड़ी से भी एक किशोर गुरूवार सुबह 8 बजे घर से निकल गया। पीड़ित मुन्नीखान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा 15 साल का अल्ताफ खान मोबाइल में ऑनलाइन गेम खेलता था। घर में बिना कुछ कहे या बात किए वह गुरूवार सुबह 8 बजे घर से निकल गया और 26 घंटे बीत जाने पर भी लौट कर नहीं आया है। परेशान परिजन बीते कल दोपहर से उसे चारों ओर तलाश कर रहें है। परिजनों ने क्षेत्रवासियों से मदद की गुहार लगाते हुए अल्ताफ के कहीं नजर आने पर 9829057337 पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।