






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2023। 50 हजार रूपए के लिए 15 साल का रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया है और विवाहिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। 35 वर्षीय फुलीदेवी पुत्री पेमाराम बावरी ने पीहर सुरजनसर से पिता के साथ थाने पहुंच कर तेहनदेसर, बीदासर निवासी अपने पति अणदाराम बावरी, काकी सास ग्यारसीदेवी व नानू देवी, देवरानी मंगली देवी, देवर तिलोक व बनवारी काका ससुर पूसाराम, खुमाराम व पुरखाराम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 साल पहले उसका विवाह आरोपी से हुआ व परिजनों ने अपनी हैसियत से बढकर दहेज दिया। आरोपी लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहें। गत 6 जून को शाम करीब 7 बजे मेरे साथ मारपीट करते हुए पहने हुए गहने छीन लिए और घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच



