






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2021। बार बार बिजली ट्रिपिंग, कम वोल्टेज व कटौती से परेशान 150 कृषि कुओं व कई ढाणियों में बिजली समस्याओं का निस्तारण अब हो सकेगा। बिजली निर्भरता में एक कदम ओर बढ़ाते हुए श्रीडूंगरगढ़ के विद्युत विभाग ने मोमासर में बंधिया जोहड़ का निर्माण पूरा किया जिसका उद्घाटन आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। इस जीएसएस से गांव की पूर्वी रोही के निवासियों को राहत मिलेगी। गोदारा ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार किसानों के साथ है और निरंतर किसान हित के लिए प्रयासरत है। उपसरपंच जुगराज संचेती ने गोदारा का आभार प्रकट किया व मोमासर से जोरावरपुरा डबल रोड का निर्माण करवाने, राउमावि में विज्ञान संकाय स्वीकृति दिलवाने व सरकारी महाविद्यालय के लिए मांग की। इस पर पूर्व विधायक ने उच्च स्तर पर वार्ता कर मांग को पूरा करवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हुणताराम गोदारा, अशोक पटावरी, मनफूल गोदारा, शंकर गोदारा, अमराराम सिंवल, रामुराम बांगड़वा, तुलछाराम बांगड़वा, जगदीश बेरा, गौरीशंकर खटीक, सुशील राजपुरोहित, आसुराम नैण, मालाराम मेघवाल, मोतीराम गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, लूणाराम गोदारा, रामेश्वर सहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।
मालाराम सहू का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीएसएस निर्माण के लिए यहां मालाराम सहू ने 2 बीघा भूमि का दान जनहितार्थ किया है जिसके लिए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व उपसरपंच जुगराज संचेती ने सहू का आभार प्रकट किया। सहू को साफा पहना कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मालाराम ने कहा कि गांव के हित में जमीन दान कर उन्हें संतोष का अनुभव हो रहा है। सहू ने सभी का आभार प्रकट किया।








