May 20, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसम्बर 2021। ग्राम पंचायत बिग्गा बास रामसरा में तथा कस्बे के वार्ड 29 में बुधवार को शिविरों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत में सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़ की अगुवाई में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचे प्रधान पति केसराराम गोदारा से गांव में पेयजल समस्या की शिकायत की तो गोदारा ने प्रधान कोटे से मेघवाल मोहल्ले में नए ट्यूबवेल का निर्माण करवाने की घोषणा की। शिविर में 152 पट्टे बनाए गए और पालनहार पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन के काम किए गए। यहां उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, बीडीओ रामचन्द्र जाट सहित अधिकारी मौजूद रहें। ग्रामीणों ने सभी अधिकारियों व प्रधान पति का आभार प्रकट किया।
वार्ड 29 में हुआ समस्याओं का समाधान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 29 में शिविर के दौरान वार्ड की कई समस्याओं का निस्तारण मौके पर हुआ। जलदाय विभाग के जेईएन प्रीतम सिंह ने 2 लीकेज तुरन्त दुरस्त करवाए वहीं विद्युत विभाग के एईएन सुरेश भार्गव व जेईएन अभिषेक दुबे ने जर्जर लोहे के पोल बदलवाने, घर के ऊपर से जा रही लाइन को हटवाने के लिए मौका मुआयना किया व शीघ्र कार्य करने का आश्वासन दिया। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य की अगुवाई में विभाग ने 31 जनों को कोरोना वैक्सीन लगाई व 70 ओपीडी जांच की। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व ईओ भवानी शंकर व्यास ने पालिका से संबंधित समस्याओं को सुना व निस्तारण के निर्देश कर्मचारियों को दिए। शिविर में पार्षद लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, गोपाल छापोला, विक्रमसिंह, भरत सुथार उपस्थित रहें। वार्ड 29 की पार्षद लक्ष्मीदेवी व उनके पति चांदरतन सेठिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान पति केसराराम गोदारा ने गांव बिग्गाबास रामसरा में नए ट्यूबवेल के निर्माण की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में उपस्थित ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 29 में आयोजित शिविर में पहुंचे वार्डवासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 29 के शिविर में उपस्थित रहें अधिकारी व जनप्रतिनिधि।