






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2025। शनिवार को आडसर बास में स्थित अपने घर से एक नाबालिक स्कूल में परीक्षा देने गई और परीक्षा देकर घर नहीं लौटी। परिजन परेशान हो उठे तो देर रात थाने जाकर नाबालिग के पिता ने गुमशुदगी दर्ज करने के लिए परिवाद पुलिस को दी। आडसर बास निवासी युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीया पुत्री शनिवार को परीक्षा देने स्कूल गई थी एवं 11वीं कक्षा की परीक्षा देकर स्कूल से निकल भी गई। परन्तु घर नहीं पहुंची। परिजनों ने सहेलियों से पता किया परन्तु उसके बारे में देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिली। युवती के पिता की परिवाद पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है एवं मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने इस संबध मे युवती के कहीं दिखने पर सूचना की अपील की है। गुमशुदा युवती के पिता के आग्रह पर खबर में युवती की जानकारी एवं फोटो हटाया गया है।



