






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2023। खेल प्रेमियों के लिए बड़ी बांसवाड़ा में चल रही 67वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता से आई है। वहां बीकानेर महिला वर्ग की 17 वर्षीय व 19 वर्षीय दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया है। 19 वर्षीय टीम के कोच रामरख बाना ने बताया कि सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर में बालिकाओं ने मात्र 2 पॉइंट से जयपुर की टीम को हराकर सेमीफाइनल मैच जीता है। वहीं 17 वर्षीय बालिका टीम के कोच गणेश गोदारा ने बताया कि टीम ने सेमीफाइनल में चुरू को 45-35 से हराकर फाइनल में स्थान बना लिया है। दोनों टीमो का फाइनल में पहुंचने का सफर शानदार रहा है और एक भी मैच नहीं हारते हुए विजय सफर जारी है। बता देवें सेमीफाइनल मैच कुछ देर पहले समाप्त हुआ है और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गयी है। बता देवें दोनो टीमों में श्रीडूंगरगढ़ के बींझासर, सातलेरा, रीड़ी, मणकरासर, पूनरासर और समंदसर तथा लूणकरनसर की लखावर, नाथवाणा, मनाफरसर व आड़सर की बालिकाएं खेल रही है। दोनों टीमों के साथ दलाधिपति शिवकरण लेघा व अन्य प्रभारी के रूप में गौरीशंकर पारीक, रामरख बाना, अमिता बेनीवाल, भगवाना राम ने बालिकाओं को फाइनल मैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हौसला बढ़ाया।




