May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-26 at 21.58.13

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2025। क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया है और उसके परिजन बुरी तरह से परेशान हो रहें है। किशोर मनीष डूडी पुत्र सहीराम डूडी निवासी सुरजनसर अपने ननीहाल गुसाईंसर बड़ा में रहकर पढ़ाई करता है। आज सुबह वह नाना छगनलाल गोदारा के खेत से करीब 8 बजे घर के लिए निकला। मनीष ना घर पहुंचा और ना ही खेत लौटकर गया। वह लापता हो गया और परिजन दिनभर उसकी तलाश में जुटे रहें। परंतु वे नाकाम रहें। परिजनों ने क्षेत्रवासियों ने मदद की अपील करते हुए युवक के कहीं नजर आने पर तुरंत 8890947435 या 9928274235 नबंर पर सूचना देने की गुहार लगाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनीष सुबह से है लापता, परिजन हुए परेशान, कहीं नजर आने पर जरूर करें मदद।