August 29, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2023। एक 17 वर्षीय युवती 8 जून की रात 11 बजे अपने घर से निकल गई व पिता ने सेरूणा थाने पहुंच कर अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। बगड़ाराम ने पुलिस को बताया कि पुनरासर की एक गौशाला से रात 11 बजे बाद उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अज्ञात जना बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने नाबालिगा को ढूंढने के प्रयास प्रारंभ कर दिए है।