






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवबंर 2023। क्षेत्र में कीटनाशक के असर से एक 17 वर्षीय युवती की जान चली गई और युवती के पिता ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। निवासी बेहनाथा, सुजानगढ़, हाल निवासी अमृतवासी राजेन्द्र जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री मोहिनी ने 6 नवबंर की रात करीब 9 बजे भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसकी दौराने ईलाज मौत हो गई। पुलिस ने गुरूवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।




