May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितबंर 2024। जयपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित 17 वर्षीय जिलास्तरीय महिला कबड्डी का मैच रीड़ी ने जीत लिया। खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। रीड़ी से मैच देखने पहुंची बालिकाओं ने अपनी टीम के लिए जमकर हूटिंग की। रोमांचक मुकाबले में मैच रीड़ी ने जीत लिया। बेस्ट डिफेंडर का खिताब रीड़ी की मोनिका छरंग ने हासिल किया वहीं बेस्ट रेडर का अवार्ड सुरपुरा की खिलाड़ी ज्योति भामूं ने हासिल किया। जिला स्तरीय खेलों के लिए बेहतरीन खेलों के आयोजन के लिए शिक्षकों सहित टीमों के खिलाड़ियों ने निदेशक कुंभाराम घिंटाला का आभार जताया। फाइनल मैच की कंमेट्री वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी ने की।

समापन समारोह में सीओ ने दी प्रेरणा, अनेक समाजसेवी हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल हार जीत से बढ़कर है और खिलाड़ी खेल नियमित जारी रखें। इससे शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहेंगे। ये प्रेरणा सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक ने समापन समारोह में दी है। समारोह में समाज सेवी व हनुमान क्लब खेल समिति के जगदीश स्वामी ने खेलों के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों से कहा कि जिसने हार स्वीकार करना सीख लिया वह खिलाड़ी में जीवन तनाव व निराशा से मुक्त रहेगा। समारोह में सेवा भारती के इंद्रचंद्र तापड़िया, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चंद्रसिंह पूनियां, शारीरिक शिक्षक भवानीशंकर स्वामी, सोहनलाल पीटीआई अतिथि रूप में मंच पर मौजूद रहें। मंचासीन अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निदेशक कुंभाराम घिंटाला सहित स्टाफ के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। संस्था की एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए खिलाड़ियों का आभार जताते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। समापन समारोह का संचालन विशाल स्वामी ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने वितेता रीड़ी को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपविजेता सुरपुरा, नोखा को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ निकेत पारीक ने बच्चों को हार व जीत समान रूप से स्वीकार करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज सेवी जगदीश स्वामी ने दी जीवन में तनाव मुक्त रहने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने जोश व उत्साह से लगाए भारत माता के जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट रेडर ज्योति भांभू सुरपुरा को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट रेडर रीड़ी की मोनिका छरंग को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का प्रारंभ किया गया।