May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2020। पड़ौस के नापासर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के इस कदम से उसके घर में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार नापासर बाजार निवासी कमल स्वामी नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की बॉडी घर के बाथरूम में लटकी हुई मिली। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।