






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2025। शनिवार को जिला परिषद भवन के सभागार में जिला स्तरीय भामाशाह व प्रेरक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीईओ मोडाराम, सीडीईओ महेंद्र कुमार, प्राथमिक शिक्षा से डीईओ करनीदान चारण, भाजपा नेता महावीर रांका, सत्यप्रकाश आचार्य अतिथि रूप में शामिल हुए। समारोह में सत्यप्रकाश आचार्य ने शिक्षा के मंदिरों में किए गए दान को राष्ट्र निर्माण के लिए उपयोगी व योगदान देने वाला बताया। उन्होंने सक्षम लोगों से विद्यालयों में दान देने की पंरपरा का विकास करने का आग्रह किया। समारोह में जिले भर के 19 भामाशाहों व 13 प्रेरकों का शॉल साफा व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। समारोह में श्रीडूंगरगढ़ से दानदाता गोवर्धनसिंह राजपुरोहित, मदनचंद नाहटा व मदन शर्मा को कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में सहयोग सेवा देने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं प्रेरक के रूप में कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर, वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार सोनी को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने सभी सम्मानित हुए प्रेरकों को स्कूल में उपयोगी 21-21 हजार रूपए का सामान खरीद करने के लिए राशि सहयोग देने की घोषणा की।










