






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2024। राज्य में पुलिस द्वारा अपराधों में कमी लाने के लिए लगातार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहें है। इसी क्रम में सोमवार को भी रेंज के चारों जिलों में 218 टीमों द्वारा 1041 स्थानों पर दबिश दी गई एवं 461 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इन 461 में 18 अपराधी आर्म्स, आबकारी एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े एवं 132 स्थाई वारंटी जो फरार चल रहे थे वह पकड़े गए। इसी प्रकार 239 जनों को शांति भंग के आरोप में 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में श्रीडूंगरगढ़ थाने के प्रशिक्षु एसआई सुरेश कुमार ने देराजसर निवासी गणेशाराम नायक को, गुंसाईसर बडा निवासी मेघाराम जाट को, कालूबास निवासी विष्णू जाट, अशोकसिंह राजपूत को, विक्की स्वामी को, बिग्गाबास निवासी संजय को, आडसर बास निवासी गोरधन प्रजापत को, हैडकांस्टेबल आवड़दान ने ठुकरियासर निवासी नेमीचंद जाट को, औरेया उत्तर प्रदेश निवासी एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे विनय कुमार दिवाकर, अजयसिंह ठाकुर, रवि सक्सेना को, एएसआई रविन्द्र सिंह ने केऊ पुरानी निवासी प्रभूराम जाट को, बाना निवासी हरजीराम नायक को, सोनियासर निवासी किसनदास चारण को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया। इसी प्रकार शेरूणा पुलिस के एएसआई चैनदान ने देराजसर निवासी मनोज जाट को, मुन्नीराम जाट को, हैडकांस्टेबल महेश कुमार ने कालू निवासी बजरंगलाल नाई को, देराजसर निवासी राजूराम सांसी को, झंझेऊ निवासी कृष्णसिंह राजपूत को गिरफ़्तार किया है। अभियान के तहत क्षेत्र के दोनो थानों की पांच टीमों ने कुल 19 जनों को गिरफ्तार किया गया।



