May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2024। कालू रोड पर करणी नगर में स्थित भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के 2023-24 के सत्र में नेशनल इन्सपायर स्कॉलरशिप के अंतिम चयन में 19 विद्यार्थी चयनित हुए है। चयनित विद्यार्थियों को 60 हजार रूपए प्रतिवर्ष की स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की 5 छात्राओं का चयन काली बाई भील स्कूटी योजना के तहत हुआ है। कॉर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक ने बताया कि शीघ्र ही इन बालिकाओं को स्कूटी मिल सकेगी। कॉलेज में विज्ञान वर्ग के एचओडी पी कुमार शर्मा ने बताया कि विज्ञान संकाय में द्वितीय सेमेस्टर के परिणामों में कॉलेज के 27 से अधिक विद्यार्थियों ने 100% क्रेडिट प्राप्त किया है। इनमें मनोज कुमार गोदारा ने सर्वाधिक 8.81 CGPA (9.3 SGPA) परिणाम के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं 8.62 CGPA परिणाम के साथ रामनिवास भाकर दूसरे स्थान पर व 8.19 CGPA परिणाम के साथ आस्था महावर तृतीय स्थान पर रहीं है। विज्ञान विद्यार्थी डिंपल पारीक, इन्द्रा नैण, साक्षी पारीक, मनन भोजक और रोहित शर्मा ने भी 8 CGPA परिणाम के साथ श्रेष्ठ परिणाम हासिल किया है।