May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2023। क्रांतिकारी हेमू कालानी पार्क में सिंधी समाज ने शहीद को याद कर नमन किया व पुष्पांजलि अर्पित की। समाज अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी ने कहा कि 21 जनवरी 1943 में हेमू के क्रांतिकारी हौसले से भयभीत अंग्रेजी हुकूमत ने 19 वर्षीय किशोर हेमू की उम्र कैद को फांसी की सजा में तब्दील कर दिया और हेमू ने हंसते हुए स्वतंत्रता के लिए अपनी शहादत दी। उन्होंने कहा कि मेरा सपना पूरा हुआ अब जननी भारत को आजाद होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हेमू सिंधी समाज का गौरव है जिससे समाज के युवा व बच्चे सदैव देशसेवा की प्रेरणा लेते रहेंगे। समाजसेवी रतनलाल लालवानी ने कहा कि आज शहीद हेमू कालानी का 80वां शहादत दिवस मनाया जा रहा है और उनकी छोटी सी उम्र के बुलंद हौसले को समाज नमन करता है। इस दौरान अर्जुन मोरवानी, रमेश दातवाणी, भागचन्द संगवानी, रमेश संगवानी, ख़ुशी बजाज, नंदलाल दातवाणी, कमल गुरनानी, जगदीश गुरनानी, दिनेश धनवानी, विजय धनवानी, नरेन रिझवानी, मनोज उपाध्याय, मुकेश संगवानी, उमाशंकर लालवानी सहित अनेक युवा उपस्थित रहें व शहीद को श्रद्धांजलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेमू कालानी पार्क में उनकी मूर्ति को तिलक कर माल्यार्पण किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्रांतिकारी शहीद हेमू कालानी को सिंधी समाज ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि।