May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-28 at 21.08.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव कुंतासर में शनिवार को दिवंगत मोहनराम रायल की प्रथम पुण्यतिथी पर ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गांव के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में 197 रक्तवीरों ने अपना रक्तदान कर विभिन्न बिमारियों से लड़ रहे अनजान लोगों की जान बचाने का पुण्य कमाया। शिविर के दौरान पहलवान धर्मपानलसिंह सांगवान, मांगीदेवी रायल, भगवती देवी रायल, मोटाराम रायल, कांग्रेस नेता हरिराम बाना, केसराराम गोदारा आदि मौजूद रहे एवं रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।