






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2020। बीकानेर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज बीकानेर में दो नए और संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है दोनों ही संक्रमित मरीज छतरगढ़ के हैं जिसमें एक महिला व एक युवक है। बीकानेर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 132 हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीएल मीणा छतरगढ़ पहुंच गए हैं।



