May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2023। कितासर के पास टैगोर स्कूल के सामने हाइवे पर देर रात ढाई बजे हुई सड़क दुर्घटना में महिला बच्चों सहित 20 जने घायल हुए। एक मृतक सहित सभी घायल यूपी निवासी है और ईंट भट्टे पर काम करने वाले श्रमिक है। ये खाजूवाला से यूपी जा रहें थे और आगे चल रहें ट्रक में इनका ट्रक पीछे से टकराया। ट्रक में 40-45 जने सवार थे व सरकारी रजिस्टर में दर्ज 35 वर्षीय गायत्री देवी पत्नी सोहन पाल, मनीष पुत्र बिजेंद्र, अरविंद कुमार पुत्र बेजिंदर कुमार, सूरज पाल पुत्र रामखिलाड़ी, 17 वर्षीय विजयपाल पुत्र रामखिलाड़ी, 13 वर्षीय दीपपाल पुत्र सुखलाल, 14 वर्षीय धन्नी पुत्री रामबहादूर, 17 वर्षीय हरिशंकर पुत्र सियाराम, रामेश्वरी देवी पत्नी प्रमोद, 2 साल का लूका पुत्र वीरपाल, 20 वर्षीय पुनिदेवी पत्नी कामजीलाल, 22 वर्षीय इन्द्रा देवी पत्नी शिवलाल, 6 साल का हरीराम पुत्र कामजीलाल, अनीता पुत्री सेवाराम, 20 वर्षीय ओमवती पत्नी धर्मेंद्र, 7 माह की सलोनी पुत्री धर्मेंद्र, 14 साल की प्रीति पुत्री सुरेश, 35 वर्षीय गुड्डू पुत्र विजेंद्र, 11 वर्षीय नवनी पुत्री सोहनपाल, चोटिल व घायल हुए वहीं एक जने की मौत हो गई। रात को अस्पताल के ड्यूटी इंचार्ज ने डॉ एसएस नांगल ने घायलों का ईलाज किया व 9 जनों को रेफर किया। नांगल को बताया कि एक साथ अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे जिनमें से एक मौत अस्पताल पहुंचते ही हो गई व दो जनें गंभीर घायल के साथ 9 जनें गायत्री, अनीता, हरिशंकर, पूनम, इंद्रा, लुका, रविशंकर, देहपाल, जगपाल को रेफर किया गया। इनके साथ अन्य चोटिल भी बीकानेर चले गए। जो चोटिल नहीं थे वे अनेक जने अपना नाम लिखवाए बिना ही प्राथमिक उपचार के बाद चले गए जिससे उनके नामों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है तथा मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
टक्कर के साथ ही मच गई चीख पुकार।
श्रडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रक की टक्कर में 20 से ज्यादा लोगों को चोटें आई और किसी के हाथ किसी के पैरों पर चोटें आई। मौके पर चीख पुकार मच गई, बता देवें मौके पर गरीब सेवा संस्थान व आपणो गांव सेवा समिति सहित टोल एंबुलेंस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नीचे दी लिंक पर क्लिक कर दुर्घटना की पहली अपडेट पढे पूरी-  https://sridungargarhtimes.com/screaming-on-the-highway-late-night-a-truck-full-of-laborers-collided-with-a-big-dumper-1-dead-2-injured-more-than-2-dozen-injured/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात हुआ हादसा, ट्रक में सवार थे 40-45 जनें, 20 घायल, चोटिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क पर पसरा खून, यातायात सुचारू करवाया पुलिस ने, टोल कर्मियों ने हटाए दुर्घटनाग्रस्त वाहन।