






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2025। कस्बे के बिग्गाबास में एक 20 वर्षीय युवती के घर से लापता होने पर उसके भाई ने पड़ोसी युवक पर शक जताते हुए थानेदार से युवती को ढूंढने की गुहार लगाई है। बिग्गाबास निवासी इन्द्रजीत ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च की रात उसकी 20 वर्षीय बहन रात करीब 3 बजे घर से निकल गई। परिजनों ने उसकी तलाश का प्रयास किया परंतु उसकी खोज खबर नहीं लगी। युवक ने अपने पड़ोसी युवक केशर रेगर पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।



