May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2025। खेत में कृषि कार्य करते हुए 20 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौत हो गई। सेरूणा थाना क्षेत्र में पूनरासर निवासी 48 वर्षीय बीरबलनाथ पुत्र रामुनाथ सिद्ध ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे उसका 20 साल का बेटा पूनमनाथ खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक लोहे की ताण में करंट आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है।