May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव मोमासर निवासी 20 वर्षीय राकेश पुत्र मोटाराम मेघवाल ने अपने घर में ही आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का परिवार उसके आत्मघाती कदम से हतप्रभ है और घर में मातम छा गया है। युवक ने इस कदम से पहले कुछ रील भी मौत से संबंधित बना कर सोशल मीडिया पर डाली। शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया है जहां पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा जाएगा।