May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में नागरिक विकास परिषद भवन में समाजसेवी सत्यनारायण बिहाणी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 200 युवाओं ने रक्तदान कर राष्ट्रीय हित में अपना योगदान दिया। शिविर प्रभारी रमेश प्रजापत ने बताया कि ये संस्था द्वारा 32वां शिविर लगाया गया जिसमें उत्साह पूर्वक युवाओं व युवतियों ने भाग लिया। शिविर का उद्घाटन समारोह के अध्यक्ष रिद्धकरण लूणिया, मुख्य अतिथि श्याम महर्षि, विशिष्ट अतिथि राधाकिशन बिहाणी, पी.बी.एम ब्लड बैंक टीम के प्रभारी डॉ. कुलदीप, परिषद मंत्री विजयराज सेवग मंच पर उपस्थित रहें। संस्था अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी ने स्वागत भाषण दिया व संस्था के गोपाल राठी ने संस्था के सेवाकार्यों की जानकारी दी। सीताराम बिहाणी ने परिषद का व रक्तसंग्रहण टीम का आभार व्यक्त किया। शिविर में मनमोहन राठी, संजय कर्वा, सुरेश भादानी, ललित बाहेती, गोपाल तापड़िया, कुम्भाराम घिंटाला, सत्यनारायण स्वामी, निर्मल पुगलिया, विजय कुमार बाहेती, सुशील कुमार सेरड़िया, बिहाणी परिवार से शरद बिहाणी, विक्की बिहाणी, पंकज बिहाणी, अभिषेक बिहाणी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी। कार्यक्रम का संयोजन पूजा राठी ने किया व सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणतंत्र दिवस पर अतिथियों ने भारत माता के पूजन कर शिविर प्रारंभ किया।