






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। नगरपालिका में आज कस्बे के 204 नागरिकों ने परिवार सहित पालिकाध्यक्ष सहित पालिका प्रशासन का आभार जताया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि 148 आवासीय व 56 कृषि भूमि के पट्टे दिए गए है। शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में नियमानुसार प्रत्येक पार्थी व्यक्ति को पट्टा दिया जाएगा। पालिका ईओ कुंदन सिंह देथा ने कहा कि नागरिकों को राहत देने के लिए सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सभी जरूरतमंद के पट्टे दिए जा रहें है। इस दौरान बंशीधर सुथार, विक्रमसिंह, वेदप्रकाश, गोपाल शास्त्री, रोशन अली छिंपा, अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, महेंद्र राजपूत, श्रीकिशन नाई, श्रवण प्रजापत, कानाराम गुरावा मौजूद रहें। इसके साथ ही 204 पट्टाधारक अपने परिजनों के साथ मौजूद रहें।






