May 20, 2026
IMG-20210103-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2022। बीकानेर में सोमवार को पहली लिस्ट मे 207 नए कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ के दो गांव रिड़ी व ऊपनी कोरोना की चपेट में आ गए है। रिड़ी में 5 पॉजिटिव व ऊपनी में 4 ऊपनी व 1 मरीज कल्याणसर पुराण का रिपोर्ट हुआ है। रिड़ी के वार्ड 4 में 26 वर्षीय युवक, 6 में एक मरीज 35 वर्षीय पुरुष, 11 में दो मरीज 13 व 17 वर्षीय बालक, 15 में 20 वर्षीय एक युवती संक्रमित रिपोर्ट हुई है। वहीं गांव ऊपनी में वार्ड 5 में 13 वर्षीय बालिका, वार्ड 1 में 13 वर्षीय बालक, 14 वर्षीय बालिका, वार्ड 8 में 11 वर्षीय बालक कोरोना की चपेट में आए है तथा कल्याणसर पुराण में 14 वर्षीय बालक पॉजिटिव आए है। बता देवें ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल खुलें है व अब बालक बालिकाओं में संक्रमण बढ़ रहा है।