May 21, 2026
11111

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2022। मंगलवार को नगरपालिका ने 22 परिवारों को राहत दी और इन्हें पट्टे बनाकर वितरित किए। वार्ड 30, 31 व 32 का प्रशासन शहरों के संग शिविर का आयोजन शिव धोरा किया जा रहा है। मंगलवार को शिविर में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ईओ भवानीशंकर व्यास, वार्ड 32 के पार्षद प्रतिनिधि वेदप्रकाश, वार्ड 30 के पार्षद प्रतिनिधि गोपाल प्रजापत, वार्ड 31 के पार्षद श्यामसुंदर दर्जी उपस्थित रहें। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने नागरिकों को अधिक अधिक कार्य करवा शिविर का लाभ लेने की बात कही। बता देवें इन तीनों वार्डो के यहां आज भी बड़ी संख्या में पट्टे वितरित किए जाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका प्रशासन ने मंगलवार को 22 पट्टे वितरित किए।