May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2021। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर चुके 32 संगठनों में 22 ने पंजाब चुनाव में उतरने के लिए संयुक्त समाज मोर्चा का गठन किया है। चंडीगढ़ में बैठक के बाद भाकियू-राजेवाल के नेता बलवीर सिंह राजेवाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है। किसान नेता हरमीत कादियां ने कहा दिल्ली मोर्चा फतह करने से लोगों की उम्मीद हमसे बढ़ गई। 22 संगठन बैठक में थे और तीन और जल्द जुड़ जाएंगे। राजेवाल ने कहा कि मोर्चा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस बीच, मोर्चा के आप के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की अटकलें भी है। पंजाब की 177 में से करीब 70 सीटों पर किसानों की संख्या प्रभावी है। इससे पहले भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने पंजाब चुनाव लड़ने के लिए संयुक्त संघर्ष पार्टी का ऐलान किया था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने पूछा था ये सवाल
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संयुक्त मोर्चा की श्रीडूंगरगढ़ प्रेस कांफ्रेस में विधायक लोक सेवा केन्द्र में पूर्व विधायक और कॉमरेड अमराराम तथा पेमाराम सहित विधायक गिरधारीलाल महिया से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने ये सवाल पुछा था कि लोगों की उम्मीदें मोर्चा से बढ़ गई है और ऐसे में क्या मोर्चा चुनाव लड़ेगा.?हालांकि गोलमोल जवाब देते हुए कॉमरेड अमराराम ने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही परन्तु मोर्चा के राष्ट्रीय चेहरों ने ये निर्णय आखिर ले ही लिया है। बता देवें कृषि कानूनों का विरोध आंदोलन की विजय से मोर्चा के नेता तो उत्साहित है ही साथ ही आम किसानों की मोर्चा से उम्मीदें नेतृत्व की बंध गई है और किसान हर हाल में एमएसपी कानून लागु करवाने की मांग भी कर रहें है। ऐसे में ये निर्णय केवल पंजाब या हरियाणा को ही नहीं पूरे उत्तर भारत की राजनीति को प्रभावित करेगा। बड़ी बात नहीं कि मोर्चा द्वारा गांव गांव निकाली जा रही विजय यात्रा राजस्थान में 21 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे बदलें और एक सशक्त तीसरा फ्रंट सामने और भाजपा कांग्रेस से इतर जनता को कोई ऑपशन मिल सके।