






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2026। नेशनल हाइवे पर स्थित सिद्ध धर्मशाला श्रीडूंगरगढ़ में दिवंगत कुंभनाथ सिद्ध बलिहारा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में 228 यूनिट रक्तदान हुआ है। पीबीएम की रक्त संग्रहण टीम ने रक्त संग्रहण किया और आयोजक परिवार का सम्मान कर आभार जताया। वहीं आयोजक परिवार ने सभी रक्तदाता युवाओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस दौरान विभिन्न जाति धर्म के लोगों ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। परमहंस संत श्रीसोमनाथ जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा नेता कुंभराम सिद्ध, पूर्व सरपंच किसन नाथ बलिहारा, समाजसेवी बीरबलनाथ जाखड़, हेमनाथ जाखड़, खिराजनाथ जाखड़, हरिकिशन राजपुरोहित, मनीष गोदारा, पदमनाथ बलिहारा, बुधनाथ महिया, शिवनाथ महिया, सुखराम गोदारा, प्रभूनाथ कूकणा सहित अनेक अतिथि शामिल हुए व रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। रक्तदान के लिए रीड़ी, बरजांगसर, भरपालसर, बीकानेर, लिखमादेसर, बेनीसर, बम्बलू, बाना, श्रीडूंगरगढ़ सहित कई गांवों से रक्तवीर पहुंचें एवं रक्तदान किया। वहीं आयोजक परिवार के अमरनाथ बलिहारा, ऊदनाथ, गोर्वधननाथ ने सभी का आभार जताया।









