May 22, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2023। लंबे समय से क्षेत्रवासी बरसात के लिए तरस रहें थे और आज श्रीडूंगरगढ़ शहर में बादल जमकर बरसे। कस्बेवासियों ने तपती गर्मी व उमस से राहत महसूस की। आज दोपहर बाद कस्बे में अचानक बरसात शुरू हुई और एकाएक जोरदार बरसात ने कस्बे को घेर लिया। यहां 24 एमएम बारिश हुई है और बाजार की गलियों सहित नीचले स्थानों में पानी भर गया। वहीं क्षेत्र के गांव तोलियासर में जमकर बरसात हुई है। गांव मोमासर व जेतासर,बाडेला में भी बरसात से ग्रामीण प्रसन्न हुए है। खबर लिखे जाने तक लखासर में रिमझिम शुरू हुई और आस पास के गांवो में मौसम सुहावना हो गया। बता देंवे बुधवार को भी गांव डेलवां व लोढेरा में हल्की बरसात हुई। किसान इस बरसात से राहत महसूस कर रहें है वहीं कहीं कहीं फसलों की कटाई में लगे किसान चिंतित भी हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में झूमकर बरसे बादल, मिली गर्मी से राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर व तोलियासर में जमकर हुई बरसात।