






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2025। बीदासर रोड पर नवनिर्मित संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में गुरूवार को आयोजित समारोह में 26 दानदाताओं ने लाखों रूपए की नई घोषणाएं की है। क्षेत्र के प्राय: हर गांव से लोगों ने बालिका शिक्षा के लिए सामर्थ्य अनुसार योगदान दिया है। गुरूवार को 2,81,000/- रूपए की लागत से शेराराम पुत्र आदुराम चोटिया धीरदेसर चोटियान, पुराराम पुत्र लाखुराम भादू इन्दपालसर गुसांईसर व सांवतराम खिलेरी लखासर द्वारा एक-एक कमरा मय सुविधा बनाने की स्वीकृति दी। वहीं बिग्गा के भागूराम पुत्र चेतनराम जाखड़ ने 201000 रूपए की लागत से विशाल जलकुंड बनवाने की स्वीकृति दी। छात्रावास में सीसीटीवी कैमरों के लिए 1,25,000/- रूपए का सहयोग बेनीसर निवासी हिमताराम पुत्र ज्ञानाराम जाखड़ ने देने की घोषणा की। वहीं एक जरूरतमंद बालिका का पूरा खर्च बालिका गोद योजना के तहत स्वीकृति पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने दी। इसके अलावा 101000/-रूपए का सहयोग देने की घोषणाएं कल्याणसर पुराना पेमाराम पुत्र मालूराम महिया, पूर्व प्रधान दुलाराम भाम्भू मोमासर की स्मृति में उनके पुत्र रणजीत भाम्भू, दिवंगत सुगनाराम भाम्भू मोमासर की स्मृति में उनके पुत्र पूर्व सरपंच जेठाराम भाम्भू, बिग्गाबास रामसरा के कन्हैयालाल सिहाग की स्मृति में उनके पुत्र सीताराम सिहाग द्वारा की गई है। मोमासर के तेजाराम पुत्र जैसाराम सेरडिया द्वारा 31 हजार रूपए की सहयोग राशि दी। वहीं दयालाराम पुत्र भैराराम चोटिया धीरदेसर चोटियान, पन्नालाल पुत्र खेताराम डेलू लिखमीसर दिखणादा, गोपालराम पुत्र हेतराम तरड़ आडसर, द्वारा लालूराम पुत्र गणपतराम खिलेरी लखासर, अमराराम पुत्र शिवनाथ डेलू लिखमीसर दिखणादा, हरिराम पुत्र बुधरराम डेलू लिखमीसर दिखणादा, रामलाल पुत्र पोकरराम डेलू लिखमीसर दिखणादा, परमेश्वरलाल पुत्र पूर्णाराम डेलू लिखमीसर दिखणादा, विजयपाल पुत्र लिछमणराम डेलू लिखमीसर, लिछमणराम पुत्र रामेश्वरलाल कुकणा लिखमीसर दिखणादा, गंगाराम पुत्र जेठाराम सहू धीरदेसर चोटियान द्वारा शेराराम पुत्र मरामराम नैण बिंझासर की स्मृति में उनके पुत्र भैराराम नैण, मालाराम पुत्र भंवरलाल गोदारा उदरासर द्वारा सहयोग राशि दी गई। वहीं कार्यक्रम में भोजन एवं प्रसादी व्यवस्था के सहयोगी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक डालूराम कस्वां रहें। छात्रावास मैनेजमेंट एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य व मंत्री सुशील सेरडिया ने सभी दानदाता परिवारों का आभार जताया।



