May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा अलर्ट होकर आज नाकाबंदी के दौरान की बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 270 नग सोने के गहने पकड़े व पुलिस ने दो जनों को डिटेन कर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी।
एसआई बलवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने की कार्रवाई, महाराष्ट्र से आ रहा था करोड़ों का गोल्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने की विशेष टीम एसआई बलवीरसिंह की अगुवाई में गश्त एवं नाकाबंदी चैक करने निकली। टीम में कांस्टेबल अनिल कुमार, मोहनलाल, पवन कुमार व ड्राईवर राकेश कुमार शामिल रहे। टीम कितासर बार्डर पर बनी चैकपोस्ट पर पहुंची एवं आने जाने वाले वाहनों की सख्ती से जांच करना शुरू किया। जाचं के दौरान जयपुर की ओर से आ रही एक स्वीफ्ट डिजायर कार में सोने के गहनों से भरा बक्सा मिला एवं उसमें सवार रावला मंडी निवासी अशोक कुमार चांडक एवं ड्राईवर पतराम नायक गहनों के बारे में जानकारी नहीं दे पाए। अशोक कुमार से एक बिल मिला है जिसमें सोने के 270 नग गहने महाराष्ट्र से बीकानेर के एक ज्वैलर्स के लिए कुरियर आने की जानकारी सामने आई है।
यह मिला सामान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाड़ी में से सोने की 110 अंगुठियां, 13 पैंडल, 15 जोड़े नेकलेस व टाप्स, 9 नग नेकलेस 12 मंगलसूत्र, 26 ब्रेसलेट, 70 नग कानों के टाप्स कुल 270 डायमंड युक्त ज्वेलरी बरामद हुई है। पुलिस ने गहनों को संदिग्ध मानते हुए सीआरपीसी की धारा 102 में जब्त किया है एवं इनकम टैक्स विभाग को भी सूचित किया है।