May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-03-26 at 14.05.47 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बाडेला से एक 28 वर्षीय युवक घर से पैदल निकला लेकिन 21 घंटे बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा है। ऐसे में परेशान परिजन थाने पहुंचे है एवं पुलिस से ढूंढने की गुहार लगाई है। बाडेला निवासी मनोहरसिंह ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई 28 वर्षिय प्रेमसिंह सोमवार शाम करीब 6 बजे अपने घर से बाहर गया था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव में, रिश्तेदारी में कहीं नहीं मिला। रात करीब 9 बजे उसके मोबाईल पर बात हुई थी तो उसने खुद के शितलनगर के पास होने की बात कही लेकिन उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों से भी ढूंढने की अपील की है एवं युवक के बारे में कोई सूचना मिलने पर 9982007295 पर एवं 7740852181 पर सूचना देने का आग्रह किया है।