






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2022। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर उनके अभिभावक शंकाओं से घिरे रहते है। हालांकि सरकारी स्कूलों में बदलाव की खबरें भी आजकल यदा कदा सामने आती है। परंतु श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सरकारी स्कूलों में कई मास्टर व कुछ मैडमें सरकारी होने का पूरा लाभ उठा रहीं हैं। कस्बे की स्कूलों में आज 29 मास्टर व मैडम गायब मिले। सीबीईओ शीशराम कुलहरि आज सुबह 7.30 बजे कस्बे की स्कूलों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। कस्बे की स्कूलों में गायब मिले शिक्षकों को समय पर विद्यालय नहीं आने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को जानकारी मिलने पर सीबीईओ शीशराम कुलहरि से जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस दिया गया है। कुलहरि ने कहा कि औचक निरीक्षण की कार्रवाई क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में जारी रहेगी।



