






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। गीता के ज्ञान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास व उद्देश्य के साथ मानव प्रबोधन प्रन्यास शिवमठ बीकानेर द्वारा प्रतिवर्ष गीता ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस बार 27वीं गीता ज्ञान की लिखित प्रतियोगिता का आयोजन आज कस्बे के 14 विद्यालयों व 1 महाविद्यालय में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 2900 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रन्यास के तहसील प्रभारी कांतिप्रकाश दर्जी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, भारती निकेतन स्कूल, सृजन पब्लिक स्कूल, एजी मिशन शिक्षण संस्थान, ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय, नानूदेवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर, माली देवी बाहेती, कन्या आदर्श विद्या मंदिर, जयपुर पब्लिक स्कूल, सनसाईन पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप एकेडमी, सनफ्लावर पब्लिक स्कूल, बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय तथा भारती निकेतन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा स्तर पर श्रेष्ठ 10 प्रतिशत को 25 दिसम्बर शिवमठ, शिवबाड़ी के विमर्शानंदजी महाराज द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा।






