






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2024। शुक्रवार को आचार्य श्रीभिक्षु के 299वें जन्मोत्सव व 267वां बोधि दिवस के अवसर पर तेरापंथ समाज के युवाओं की जेपीएल टीम द्वारा श्रीओसवाल पंचायत भवन सदस्यों के सहयोग से सवा लाख जप के अनुष्ठान का आयोजन किया गया। आयोजक ने बताया कि केवल 3 घंटे में जप को पूरा कर लिया गया और ये नवाचार करने पर समाज बंधुओं ने टीम की सराहना की। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में 17 सामयिक, 1399 माला व 43 प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई।





