May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव की रोचकता बढ़ती जा रही है व टक्कर भी कांटे की बनती जा रही है। अब तक सभी चुनावों में नेता या जनप्रतिनिधि ही अपने विचार रखते परन्तु इस बार पहली दफे श्रीडूंगरगढ़ की जनता को खुल कर बोलने का मौका जनता की अदालत में मिल रहा है। इससे कस्बे सहित आस पास के इलाकों में भी नागरिक चुनाव के प्रति जबरदस्त उत्साह नजर आ रहें है। श्रीडूंगरगढ़ का ये पालिका चुनाव रोंमाचकारी होता जा रहा है और जनता का विश्वास जितने के पूरजोर प्रयासों में सभी प्रत्याशी जुट गए हैं। आज जनता की अदालत दोपहर 3 बजे करणी माता मंदिर मोमासर बास में आयोजित होगी जहां वार्ड 8,9,10,11,12 के प्रत्याशी अपने वार्ड की जनता के साथ आमने सामने संवाद करेंगे। आयोजन कर्ता श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स जनता व प्रत्याशियों के बीच सेतु का कार्य कर रहा है और जनता आने वाले पांच सालों के लिए शहर की सरकार से विकास की दरकार भी जता रही है। आप सभी लाइव कार्यक्रम देखने के लिए दोपहर 3 बजे जरूर जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज व युट्यूब चैनल से।