






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2021। बुधवार को पूरे राज्य को शोक की लहर में डूबो देने वाले बाड़मेर-जोधपुर हाइवे पर हुए भयावह हादसे में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। बाड़मेर में पचपदरा के पास हुई बस और ट्रोले की भिड़ंत में श्रीडूंगरगढ़ की भी तीन सवारियां बुरी तरह घायल हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के गांव धर्मास निवासी पर्वतसिंह(35), धर्मपत्नी सुमनकंवर(30) और इनका पुत्र हर्षित(2.5) जसोल भटियाणी माता के दर्शनार्थ गए हुए थे। ट्रोले से जिस बस की भयंकर भिड़ंत हुई उसमें ये तीनों भी सवार थे। बस में आग लगने के बाद 12 लोगो की जिंदा जलने से मौत हो गई थी ओर 22 जने झुलस गए थे। झुलसे लोगो की सूची में शामिल श्रीडूंगरगढ़ के इन तीनो जनो को जोधपुर रेफेर किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में यह खबर मिलते ही सब उनके सलामती की दुआ कर रहे है। पर्वतसिंह कस्बे के घुमचक्कर स्थित मालजी जूस सेन्टर चलाते है।






