May 20, 2026
10-oct

सीवीएस स्कूल की छात्रा पायल व कोमल ने हासिल किया गोल्ड।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीवीएस स्कूल एडं एकेडमी कालूबास की छात्रा पायल पुत्र रामनारायण जाखड़ निवासी रीड़ी व कोमल पुत्री सुरेश पारीक ने जिला स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता 2023 में भाग लिया। पायल ने 36 किलोभार वर्ग में तथा कोमल ने 28 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। संचालक अशोक कुमार खोड ने बताया कि दोनों बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। स्टाफ सहित साथी विद्यार्थियों ने दोनों बालिकाओं को बधाई दी व परिजनों ने भी प्रसन्नता जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों बालिकाओं को दी बधाई।

वर्ल्ड जूडो डे मनाया, खिलाड़ियों ने खेले फ्रेंडली मैच। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत 28 अक्टूबर को वर्ल्ड जूडो डे था और जय हिंद स्पोर्टस एकेडमी में रविवार को कोच नितिन सिंह की अगुवाई में खिलाड़ियों ने जूडो डे उत्सव के साथ मनाया। इस दौरान जूडो के जनक डॉक्टर जिगारो कानो को याद किया गया व केक काटकर सेलेब्रेट किया। खिलाड़ियों ने आपस में फ्रेंडली मैच खेले। सिंह ने बताया कि विभिन्न संस्थानों में अध्यनरत बालक व बालिकाएं जूडो का प्रशिक्षण लेकर आत्मरक्षा के गुर सिख रहें है।

नन्हे मुन्नों ने चित्रों के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर के नवज्योति शिक्षण संस्थान में जल सरंक्षण पर बच्चों ने बनाए चित्र, विद्यार्थियों ने सुदंर कलाकृतियों के माध्यम से समाज को पानी की कीमत समझने और जल बचाव एव रखरखाव के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य कमल सैनी सहित स्टाफ ने बच्चों के प्रयास की सराहना की।