May 20, 2026
IMG-20250116-WA0009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2025। तबादलों के दौर में श्रीडूंगरगढ़ में थानाधिकारी, दो एसआई, तीन एएसआई बदलने के साथ ही यहां से दो हैडकांस्टेबलों व कांस्टबलों को भी बदला गया है।

हैडकांस्टेबल मीणा एवं महेश कुमार को हटाया, लगाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को जिला पुलिस अधिक्षक द्वारा निकाले गए आदेश में पूरे जिले में 110 हैडकांस्टेबलों को इधर उधर किया गया है। इस सूची में श्रीडूंगरगढ़ से हैडकांस्टेबल हरिराम मीणा को श्रीडूंगरगढ़ से बज्जू, हैडकांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को श्रीडूंगरगढ़ से जेएनवीसी बीकानेर लगाया गया है। वहीं हैडकांस्टेबल रामस्वरूप को छतरगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ थाने की मोमासर चौकी, हैडकांस्टेबल संदीप कुमार को पूगल से श्रीडूंगरगढ़ लगाया गया है। हैडकांस्टेबल सत्यवीर को बीछवाल से शेरूणा थाने में लगाया गया है।

कांस्टेबलों का भी तबादला, 12 को हटाया, 16 को लगाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को ही जारी की गई कांस्टेबलों की तबादला सूची में जिले भर में 237 कांस्टेबलों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ से 12 कांस्टेबलों का भेजा गया है एवं, कांस्टेबलों को जिले में विभिन्न थानो से श्रीडूंगरगढ़ लगाया गया है। सूची के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ थाने के आसूचना अधिकारी कांस्टेबल राजवीर ढाका का भी तबादला हो गया है एवं उन्हें पुलिस थाना कालू लगाया गया है। इसी प्रकार कांस्टेबल सुरेश कुमार को श्रीडूंगरगढ़ से बज्जू, गोगराज को श्रीडूंगरगढ़ से नापासर, आनंद कुमार को श्रीडूंगरगढ़ से शेरूणा, अनिल कुमार को श्रीडूंगरगढ़ से कोलायत, महिपाल को श्रीडूंगरगढ़ से कोटगेट बीकानेर, बीरमा सींवर को श्रीडूंगरगढ़ से जेएनवीसी, राकेश कुमार को श्रीडूंगरगढ़ से हदां, दीपेन्द्र को श्रीडूंगरगढ़ से कोलायत, पूनाराम सिंवर को श्रीडूंगरगढ़ से गंगाशहर, श्रीकांत को श्रीडूंगरगढ़ से हदां, मोहनलाल को श्रीडूंगरगढ़ से छतरगढ़ लगाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ आने वालों में कांस्टेबल महावीरसिंह को लूणकरणसर से श्रीडूंगरगढ़, कैलाश को जसरासर से श्रीडूंगरगढ़, चंद्रपाल को लाईन से श्रीडूंगरगढ़, इंद्रचंद्र को लाईन से श्रीडूंगरगढ़, प्रदीपसिंह को रणजीतपूरा से श्रीडूंगरगढ़, मुकेश कुमार को कालू से श्रीडूंगरगढ़, नंदराम नाई को कालू से श्रीडूंगरगढ़, विकास कुमार को गजनेर से श्रीडूंगरगढ़, रविन्द्र सिंह को बीछवाल से श्रीडूंगरगढ़, रामसिंह को बीछवाल से श्रीडूंगरगढ़, मोहम्मद अशरफ को पूगल से श्रीडूंगरगढ़, अशोक कुमार को जेएनवीसी से श्रीडूंगरगढ़, विजयसिंह को कालू से श्रीडूंगरगढ़, सोनू शर्मा को कोटगेट से श्रीडूंगरगढ़, बबली कुमारी को शेरूणा से श्रीडूंगरगढ़, मुनीराम मीणा को देशनोक से श्रीडूंगरगढ़ लगाया गया है।

शेरूणा थाने की कांस्टेबल टीम में यह बदलाव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस आदेश के अनुसार क्षेत्र के शेरूणा थाने में पदस्थापित गौतम योगी को नोखा, महावीर प्रसाद को नोखा, संदीप कुमार को सदर चौकी, मनमोहन सिंह को सदर चौकी, बबली कुमार को श्रीडूंगरगढ़ भेजा गया है। वहीं रामधन कस्वां, आनंद कुमार को शेरूणा लगाया गया है।