






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2025। रात को सोया एक 35 वर्षीय युवक सुबह उठा ही नहीं, और उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नापासर निवासी कानाराम पुत्र नाथूराम मेघवाल सोते हुए मौत का शिकार हो गया। मृतक श्रीडूंगरगढ़ बाजार में एक सीट कवर बनाने की दुकान में मुनीम का काम करता था। करीब एक सप्ताह से युवक अपने नापासर स्थित घर ही ही गया हुआ था और रविवार शाम को ही वह लौट कर आया था। वह रात को सो गया और सुबह नंदलाल राजपूत ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह उठा नहीं। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर एसआई मोहनलाल मीणा व जवान राकेश कुमार पहुंचे। शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हैड कांस्टेबल बलवीर काजला आगामी कार्रवाई करेंगे।



